फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goons demolished hospital at the behest of former MP

पूर्व सांसद के इशारे पर गुर्गों ने ढहाया अस्पताल

Wed, 23 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Goons demolished hospital at the behest of former MP
आजमगढ़। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान चांदपुर पटवध द्वारा पटवध सरैया बाजार में संचालित अस्पताल भवन और उसकी चहारदीवारी 23 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे ढहा दी गई। बुधवार को इस मामले में अस्पताल के सचिव ने बिलरियागंज थाने में तहरीर देकर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद कुसुम राय और उनके समर्थकों को आरोपित किया है। पीड़ित का आरोप है कि कुसुम राय के इशारे पर जेसीबी से ढहाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित विजय कुमार राय बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निवासी हैं। विजय कुमार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक सामाजिक संस्था राष्ट्रीय ग्रामोद्योग सेवा संस्थान चांदपुर पटवध द्वारा पटवध सरौया बाजार में अस्पताल भवन एवं कार्यालय स्थापित है। जिसक वे सचिव हैं। 22 अक्तूबर की रात 12 बजे के करीब पूर्व सांसद कुसुम राय अपने समर्थकों के साथ पहुंची और अस्पताल भवन का कमरा और चहारदीवारी को जेसीबी लगाकर ढहा दिया। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया। विजय अपनी पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों के साथ सो रहा थे। आवाज होने पर सभी लोगों के पहुंचने पर पूर्व सांसद सहित अन्य लोग फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक इसके पहले पूर्व सांसद के द्वारा मेरे चचेरे भाई आनंद प्रकाश राय का निर्माणाधीन मकान, संस्था द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय के दो कमरे जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराया जा चुका है। साथ ही मेरा जियो टावर के तार को कटवाकर संचालन ध्वस्त किया जा चुका है। लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते वह केस नहीं दर्ज कराए। जिससे विपक्षियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा नेत्री एवं पूर्व सांसद कुसुम राय ने बताया कि उनके भाई अकेले हैं। आरोप लगाने वाले उनके चाचा हैं। वे लोग भाई का हिस्सा नहीं दे रहे। पारिवारिक विवाद के चलते विपक्षियों ने फंसाने की धमकी दी थी। वही लोग साजिश के तहत यह काम किए हैं एसओ बिलरियागंज राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही। जो सही पाया जाएगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed