फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Godan Express will run from Gonda, it will be convenient for those going to Mumbai

Azamgarh News: गोंडा से चलेगी गोदान एक्सप्रेस मुंबई जाने वालों को होगी सुविधा

Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Godan Express will run from Gonda, it will be convenient for those going to Mumbai
मुंबई जाने वाले पूर्वांचल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने गोदान एक्सप्रेस (11055/11056) का विस्तार गोंडा तक कर दिया है। अब यह ट्रेन गोरखपुर के बजाय गोंडा से चलकर बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर होते हुए आजमगढ़ और अन्य पुराने स्टेशनों से गुजरती हुई लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 14 मई को पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इस फैसले से न सिर्फ आजमगढ़, बल्कि गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद और लखनऊ जैसे शहरों के यात्रियों को भी मुंबई जाने में सुविधा होगी। यह ट्रेन गोंडा से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार की रात 3:00 बजे चलेगी।
विज्ञापन

वापसी में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को रात 11:30 बजे गोंडा स्टेशन पर पहुंचेगी। अब तक यह ट्रेन गोरखपुर से देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, सतना, कटनी होते हुए मुंबई जाती थी। अब यह ट्रेन गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन से होकर गुजरेगी। बताया कि एक सप्ताह में नए शेड्यूल से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed