फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl's semi-naked body found, fear of rape

Azamgarh News: बच्ची का अर्धनग्न शव मिला, दुष्कर्म की आशंका

Thu, 29 Jun 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Girl's semi-naked body found, fear of rape
बरदह थानाक्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में आई 11 वर्ष की बच्ची का अर्धनग्न शव बृहस्पतिवार की सुबह उदंती नदी के किनारे मिला। बच्ची के सिर, हाथ, पैर पर चोट के निशान थे। मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एसपी पहुंचे और जानकारी ली। मेंहनगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की ससुराल बरदह थानाक्षेत्र में है। ससुराल में वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वह व्यक्ति पत्नी, दो पुत्राें व दो पुत्रियों के साथ गया था। सुसराल में बुधवार को हल्दी का कार्यक्रम था तो गांव में एक अन्य व्यक्ति के यहां बरात आई थी। देर रात तक तक गांव में नाच-गाना हुआ। इसमें ससुराल आए व्यक्ति की 11 वर्षीय पुत्री भी शामिल हुई थी। देर रात लोग सोने के लिए जाने लगे तो पुत्री नदारद मिली। इस पर परिजन खोज करने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह पुत्री का अर्धनग्न शव उदंती नदी के किनारे मिला। उसके सिर, हाथ-पैर में नुकीली चीज से चोट के निशान थे। सूचना पर सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी पहुंच गए। कुछ ही देर में एसपी अनुराग आर्य भी डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


बच्ची का शव नदी किनारे मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा। गांव में बुधवार को आई बरात में शामिल पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए टीम बना दी गई है। - अनुराग आर्य, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed