फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl Student died and one injured in road accident due to collision with truck in Azamgarh

ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत: हंसते हुए घर से स्कूल के लिए निकली थी छात्रा, नहीं पता था चली जाएगी जान

Wed, 28 Aug 2024 10:09 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 28 Aug 2024 10:09 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक छात्रा की जान चली गई। जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के चलते हुई। 

विज्ञापन
Girl Student died and one injured in road accident due to collision with truck in Azamgarh
रोते - बिलखते परिजन व मृत छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेल नगर में पटेल जी की मूर्ति के पास बुधवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही इंटर की छात्राओं को ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं मृत छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल छात्रा को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


यह है मामला
हसनपुर गांव निवासी श्रेया गुप्ता (17) पुत्री किशन और बीबीपुर गांव निवासी रिया सिंह (17) पुत्री तेज बहादुर जुबली नेशनल इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थीं। बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे दोनों साइकिल से स्कूल जा रहीं थीं। अभी वह रानी की सराय के पटेल नगर के पास स्थित पटेल मूर्ति के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिया सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्रक और चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक और चालक को थाने ले गई। वहीं श्रेया के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल श्रेया को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। उधर श्रेया के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंसते हुए घर से निकली थी छात्रा

श्रेया दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ी थी। श्रेया सुबह स्कूल जाने के लिए हंसी-खुशी घर से साइकिल से सवार होकर निकली थी। थोड़ी ही देर बाद घरवालों को उसकी मौत की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में चीख- पुकार मच गई। घरवालों का बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। 

उधर, छात्रा की मौत से लोगों में आक्रोश दिखा। ग्रामीणों का कहना था कि कस्बे में जब से चौड़ीकरण हुआ है, यहां थाना से लेकर शंकरपुर चेकपोस्ट एक्सीडेंटल जोन बन गया है। आए दिन अनियंत्रित ट्रकों के कारण लोग अपनी जान गवां रहे हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व एक युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई थी। लोगों ने आजमगढ़ से आने वाले बड़े वाहनों को सेमरहा अंडरपास से घुमाकर बाईपास से और वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को मुहम्मदपुर बाईपास से निकलवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed