फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl hangs up after boyfriend and her family refuse to marry

प्रेमी और उसके परिजनों के शादी से इंकार पर युवती ने फंदा लगाया

Sat, 12 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Girl hangs up after boyfriend and her family refuse to marry
रानी की सराय। स्थानीय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती शनिवार की सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटकी मिली। युवती एक युवक से शादी करना चाहती थी। लेकिन शनिवार की सुबह युवक व उसके पिता ने शादी से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवती ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

रानी की सराय के दिलौरी गांव की 18 वर्षीया सविता पुत्री हरिनाथ शनिवार की सुबह परिजनों के साथ बैठी हुई थी। युवती की शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान वह पड़ोसी के यहां गई और वापस लौटने पर अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने गए। कई आवाज देने के बाद भी न तो दरवाजा ही खुला न ही अंदर से कोई प्रतिक्रिया ही मिली। जिस पर परिजनों ने अंदर झांक कर देखा तो सविता धरन से रस्सी के सहारे लटक रही थी। परिजनों ने तत्काल प्रधान राजेश तिवारी को सूचना दी। प्रधान के आने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई और शव को फंदे से उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

×××××××
मृतका का किसी से प्रेम संबंध था। वह उसी से शादी करना चाहती थी। शादी न होने से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर लिया। मृतका के पिता ने इत्फाकिया पुत्री द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी गई है। शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण सिंह, एसओ, रानी की सराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed