फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra is decreasing since last three days, erosion intensifies

Azamgarh News: तीन दिनों से घट रही घाघरा, कटान तेज

Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra is decreasing since last three days, erosion intensifies
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा नदी के जल स्तर लगातार तीन दिनों से घट रहा है, इसी के साथ कटान तेज हो गया है। किसानों के खेत और मकान नदी में समाते जा रहे हैं। कटान से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। झगरहवा बस्ती घाघरा के कटान के मुहाने पर खड़ी है। इसमें बदामी, प्रेमशीला, प्रसूति, रामकरण, वीरेंद्र, केडी चंद, मेघु, प्रसाद, राजनाथ, रामकृपाल, सहदुल, रामप्रसाद, लीलावती, गुलाब, शाहदुर, रेखा, इंद्रेश, महेंद्र, राजेंद्र, हनुमान, गुल्लू, अंगद, रामचंद्र, साधु, राजकुमार, कन्हैया आदि कटान के दायरे में हैं। वहीं सहबदिया गांव में कटान से लोग भूमिहीन होते जा रहे हैं। जोखन पटेल, विनोद पटेल, इंदल पटेल, विंध्याचल, झिलानू, बल्लू, राजू ,हरिंदर, लालचंद और परसिया गांव के रामलाल पटेल, श्यामलाल, बृजलाल, भजुराम पटेल आदि की जमीन नदी में समाती जा रही है। इससे किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। वहीं तहसील प्रशासन ने आपदा राहत कोष से किसानों की कटी जमीन का मुआवजा सीधे किसानों के खाते में भेज दिया। सगड़ी के तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि 67 किसानों की जो जमीन कटी थी उनके खाते में पैसा भेज दिया गया है। स्थानीय लेखपाल राजस्व निरीक्षक मौके पर जाकर खसरा खतौनी से देख रिपोर्ट उपलब्ध कराया। इस आधार पर उन्हें पैसा मुहैया करा दिया गया। कुल 67 किसानों के खाते में 336110 रुपया भेजा गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अभी 50 से अधिक किसान ऐसे हैं जिनकी जमीन कटी है और मुआवजा नहीं मिला है। गांव के जोखन, श्री राम, विनोद आदि ने बताया इस संबंध में ग्रामीण एसडीएम व तहसीलदार से कटे हुए जमीन को लेकर शिकायत करेंगे और उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed