{"_id":"64cbf9b410c76ab59b0d6847","slug":"ghaghra-decreased-by-22-cm-at-badrhua-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-2102-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बदरहुंआ पर 22 सेमी घटी घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बदरहुंआ पर 22 सेमी घटी घाघरा
विज्ञापन
दो दिन बढ़ने के बाद देवरांचल में घाघरा नदी का जलस्तर फिर घटने लगा है, लेकिन कटान जारी है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ पर नदी का जलस्तर 22 सेमी तो डिघिया नाले पर 19 सेमी घटा। देवरांचलवासियों ने बाढ़ की कम हो रही आंशका से राहत की सांस ली है।
घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को बढ़ने के बाद फिर बृहस्पतिवार को घटना शुरू हो गया। नदी के घटने से कटान और तेज हो गई है। बैराजों से पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भरने लगा था। फिर तेजी से जल स्तर में घटाव दर्ज किया गया। इससे ग्रामीण कटान से परेशान होने लगे हैं। खेती योग्य जमीन कटती जा रही है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत उर्दिहा, सहबदिया में कटान तेज हो रहा है।
घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर बुधवार की शाम चार बजे 70.63 मीटर दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को 22 सेंटीमीटर घटकर 70.41 मीटर पर पहुंच गया। बदरहुंआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
डिघिया नाला का जलस्तर बुधवार की शाम 69.93 मीटर था जो बृहस्पतिवार को 19 सेमी घटकर 69.74 मीटर हो गया। यहां पर न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 और अधिकतम 72.59 मीटर है।प्रतिदिन घाघरा नदी में 288953 क्यूसेक पानी गिरजा, शारदा व सरयू बैराज से डिस्चार्ज हो रहा है।