फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Get defective transformers repaired within stipulated time

Azamgarh News: खराब ट्रांसफॉर्मरों को तय समय सीमा ठीक कराएं

Wed, 24 Jul 2024 04:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Get defective transformers repaired within stipulated time
आजमगढ़। सभी मंडलीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों के प्रगति की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें। जहां फीडिंग में विसंगति हो उसे दुरुस्त कराएं। उक्त निर्देश मंडलायुक्त मनीष ने अपने सभागार में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तीनों जनपद के डीएम व सीडीओ से कहा कि हर माह की 25 से 30 तारीख के बीच सभी विभागों की समीक्षा अवश्य करें। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य अभियन्ता, विद्युत को निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफॉर्मरों को निर्धारित समय सीमा के अंदर अनिवार्य रूप से बदलें। उन्होंने तीनों जिलाधिकारियों से कहा कि जनपद में खराब ट्रांसफॉर्मरों के बदलने की स्थिति का निरंतर जायजा लेते रहें।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना की समीक्षा में तीनों जनपदों की प्रगति अच्छी पाई गई। इसी प्रकार सड़क निर्माण कार्य की समीक्षा में जनपद आजमगढ़ की प्रगति अच्छी पाई गई, लेकिन जनपद बलिया में लक्षित 258 कार्यों के सापेक्ष 192 एवं मऊ में 75 कार्यों के सापेक्ष 54 कार्य पूर्ण हुए हैं। मंडलायुक्त ने इस संबंध में बलिया एवं मऊ के सीडीओ तथा अधीक्षण अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण को निर्देश दिया कि दोनों जनपदों में छोटे-छोटे कार्य ही अवशेष हैं, इसलिए इस ओर तत्काल ध्यान देकर कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट निरंतर क्रियाशील रहनी चाहिए। जिला व मंडलीय चिकित्सालय के अधीक्षक को निर्देशित किया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट के पहुंचने की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए। डीएम से कहा कि अस्पतालों में स्थापित मशीनों की नियमित रूप से समीक्षा करें, जो भी मशीनें खराब हैं उसे तत्काल ठीक कराने के लिए निर्देशित करें। पशुओं का टीकाकरण समय से शत प्रतिशत पूरा कराएं।

इस मौके पर डीएम आजमगढ़ विशाल भारद्वाज, बलिया प्रवीण कुमार लक्षकार, मऊ प्रवीण कुमार मिश्र, सीडीओ बलिया ओजस्वी राज, मऊ प्रशान्त नागर, अपर आयुक्त-प्रशासन केके अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त धर्मेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed