फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Garima Devi left the world for the hope of housing

आवास की आस लिए ही दुनिया से विदा हो गई गरिमा देवी

Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Garima Devi left the world for the hope of housing
आजमगढ़ के निजामाबाद के शंभूपुर गांव निवासी गरिमा देवी पत्नी स्व. वंश बहादुर उपाध्याय अपने जर्जर आवास में रहती थीं। प्रधानमंत्री आवास के लिए वह ग्राम प्रधान से लेकर तहसील के अधिकारियों तक गुहार लगा-लगाकर थक चुकी थीं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। लगातार कई दिनों तक हुई बारिश में 24 सितंबर को उनका जर्जर मकान धराशाई हो गया। नए मकान की आस लिए ही गरिमा इस दुनिया से विदा हो गई।
विज्ञापन

गरिमा देवी अपने पति के मर जाने के बाद चार लड़की और एक लड़के को लेकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन बड़े ही मुश्किल से कर रही थीं। उनका पुत्र संतोष उपाध्याय आजमगढ़ में किसी दुकान पर नौकरी कर अपना परिवार चला रहा था। गांव में पुराना जर्जर मकान था जिसमें वह लोग रहते थे। प्रधानमंत्री आवास के लिए गरिमा प्रधान से आवास की मांग करते करते थक गई। जनप्रतिनिधियों को भी उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कई बार मांग की। तहसील के अधिकारियों के यहां भी खूब चक्कर काटे लेकिन कोई बात नहीं बनी।
विज्ञापन

उनके जर्जर मकान का कुछ हिस्सा एक साल पहले ही गिर गया था। इसकी सूचना उन्होंने लेखपाल ओर अधिकारियों को दी गई थी लेकिन मकान गिरने का मिलने वाला पैसा भी उन्हें नहीं मिला। आखिरकार 24 तारीख की रात को लगातार हो रही बारिश में इस गरीब का आशियाना पूरी तरह धराशाई हो गया जिसमें 75 वर्षीय गरिमा देवी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल जाते जाते उनकी मौत हो गई। गरिमा देवी तो इस दुनिया से चली गईं लेकिन उनकी मौत प्रशासन की कार्यशैली पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर गई। आज कोई भी उनकी मौत पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। वहीं पुराने घर के गिरने के बाद उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed