फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gang rape with a woman, case against four

युवती संग गैंगरेप, चार के खिलाफ मुकदमा

Fri, 13 Nov 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Gang rape with a woman, case against four
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मौका मुआयना के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। अभी पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी नहीं कराया गया है। वहीं नामजद किए गए आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार पीड़िता बृहस्पतिवार की रात शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गई थी। वहीं गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती को लेकर मेंहनगर थाने पर पहुंचे और गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना को संदिग्ध बताया। प्रभारी एसओ राजेश मिश्रा ने बताया कि मौका मुआयना के बाद कहीं से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि वहां दुष्कर्म जैसी कोई घटना हुई है। फिर भी पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों नामजद आरोपियों का घटना के समय का लोकेशन मोबाइल से ट्रेस करने पर अलग-अलग स्थानों पर मिल रहा है। वैसे नामजद किए गए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर शाम मुकदमा दर्ज होने के चलते पीड़िता का मेडिकल मुआयना नहीं कराया जा सका है। शनिवार को उसे महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल मुआयना के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद ही इस प्रकरण में कुछ भी स्पष्ट रुप से कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

गैंगरेप का प्रकरण संदिग्ध है क्योकि नामजद आरोपियों में एक की लोकेशन घटना के समय वाराणसी व अन्य तीनों की अलग-अलग स्थानों पर मिली है। पीड़िता के पिता पर तीन मुकदमे है जिसमें नामजद आरोपी वादी या गवाह है। इसके चलते ही यह तहरीर दी गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed