Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Campaigns were run twice a year, yet the poles remained unstraightened.

Azamgarh News: साल में दो बार चला अभियान फिर भी खंभे नहीं हुए सीधे

Wed, 18 Nov 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Campaigns were run twice a year, yet the poles remained unstraightened.
शारदा चौराहे के पास लटका खंभा। संवाद
विद्युत वितरण निगम ने जर्जर लाइनों और खंभों को दुरुस्त करने के लिए भले ही साल में दो बार अभियान चलाया, लेकिन अब भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थिति ठीक नहीं है। कई स्थानों पर टेढ़े खंभे ठीक नहीं हुए हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

निगम की ओर से अनुरक्षण कार्य इसलिए कराया जाता है, ताकि बिजली की 11 केवी और 33 केवी लाइनों तथा खराब, झुके या गल चुके खंभों को दुरुस्त किया जा सके। लाइनों पर लगी पेड़ों की टहनियां साफ की जाएं। पहले वर्ष की शुरुआत में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सितंबर-अक्तूबर में अभियान चला, लेकिन अब भी कई जगह स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को जब पड़ताल की गई, तो शहर के सिधारी, सिविल लाइन, रैदोपुर आदि स्थानों पर कई खंभे सड़कों की तरफ झुके मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अभियान बीत चुके हैं, लेकिन इन खंभों को अभी तक न सीधा किया जा सका है और न ही बदला जा सका है। शहर में वैसे भी बंदरों का हमेशा उत्पात रहता है। ऐसे में झुके खंभों से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
00
स्थान-1: हाइडिल कालोनी में कर्मचारी के आवास को जाने वाले मार्ग पर खंभा एक तरफ झुका हुआ है। कभी भी राहगीरों पर गिर सकता है। इससे बड़ी घटना हो सकती है।
00
स्थान-2: पुराने पावर हाउस के पास न्याय मार्ग कालोनी में सड़क के पास ही सीमेंटेड खंभा नीचे की तरफ लटका हुआ है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा।
00
स्थान-3: गुरुटोला स्थित एकतखा पुल के पास एक खंभा झुका हुआ है। अक्सर बंदरों के झूलने के कारण इसके गिरने का खतरा मंडराता रहता है।
00
स्थान-4: शारदा चौराहे के पास होटल के सामने और मड़या मोड़ के पास खंभा झुक गया है। एक साल पहले पास में दूसरा खंभा तो लगा, लेकिन उस पर लाइन अभी तक शिफ्ट नहीं हुई है।

00 वर्जन
अनुरक्षण माह खत्म हो चुका है। जहां-जहां झुके खंभे हैं, उनकी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। उनको नियमित मरम्मत के कार्यों में शामिल कर सही कराया जाएगा। -राजकुमार सिंह, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed