फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Galla trader dies after being crushed by roadways bus

रोडवेज बस से कुचल कर गल्ला व्यापारी की मौत

Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Galla trader dies after being crushed by roadways bus
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर गांव के पास बुधवार की देर रात ट्रक से कुचल कर गल्ला व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इसरापार रामगढ़ निवासी राम विजय गुप्ता (38) पुत्र स्व. लालचंद गुप्ता गल्ला व्यापारी थे। बुधवार को वह किसी काम से गोरखपुर जिले के बड़हलगंज गए थे। रात लगभग सवा नौ बजे वह रोडवेज बस से नरईपुर के पास उतरे। इसके बाद उन्होंने घर पर फोन कर बाइक लेकर आने को कहा। इसके बाद वह पैदल ही सड़क पर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में राम विजय की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृत व्यापारी को एक पुत्र व एक पुत्री है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed