{"_id":"5ebc2fec8ebc3e909f68f07f","slug":"full-mall-opened-in-violation-of-lockdown-fir-registered-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: लाकडाउन का उल्लंघन कर खुला पूरा मॉल, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: लाकडाउन का उल्लंघन कर खुला पूरा मॉल, एफआईआर दर्ज
Wed, 13 May 2020 11:05 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 13 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाकडाउन का उल्लंघन कर शहर के सिविल लाइंस स्थित माल खोलने और खरीदारों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन न कराने पर बुधवार को प्रशासन ने विशाल मेगा मार्ट के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बड़े प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई होने से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, विद्यालय, रेस्टोरेंट और सैलून आदि खोलने पर शासन ने पाबंदी लगा रखी है। जबकि किराना दवा, फल सब्जी तथा कुछ अन्य सामानों की दुकानों की खोलने की अनुमति दी जाती है। सिविल लाइंस स्थित विशाल मेगा मार्ट में खाद्यान्न और जरूरत के अन्य सामानों की बिक्री के साथ पूरा माल रोज खुल रहा था।
विज्ञापन
इससे वहां काफी भीड़ हो रही थी। जिला प्रशासन को इसकी शिकायत मिली तो बुधवार को एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह लेबर इंस्पेक्टर के साथ जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान पूरा मॉल खुला पाया गया और इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर सभी प्रकार की खरीदारी की जा रही थी।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर मॉल संचालकों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इस पर एडीएम प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने पर मॉल के खिलाफ में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया धारा 188 के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।