{"_id":"5de6a2a28ebc3e54c20b942c","slug":"froud-case-on-3-people-azamgarh-news-vns4978134186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को शाम सात बजे एसपी त्रिवेणी सिंह के आदेश पर एक समिति के संचालक सहित तीन लोगों के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। कई लोगों ने करोड़ों रुपये का धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र चुनुगपार में जनता सेवा समिति के नाम से एक समिति 10 वर्षों चलाई जा रही थी। इसमें एजेंटों के स्तर से प्रतिदिन लोगों से रुपये की वसूली की जा रही थी। अधिक ब्याज देने का भी झांसा दिया जा रहा था। जीयनपुर कस्बा निवासी आशीष सहित 24 से अधिक महिलाओं ने जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा आरोप लगाया है कि शहाबुद्दीन पुत्र जलील अहमद निवासी जहरूदीनपुर जनता सेवा समिति चुनुगपार के नाम से समिति चलाता था। इसमें उसका मोबाइल नंबर भी अंकित था। चुनुगपार गांव निवासी अरुण पुत्र श्रीकांत राम और आत्मा चंद्र पुत्र रामनयन एजेंट का कार्य करते थे। समय पूरा होने पर आनाकानी करने लगे और पैसा नहीं दिए। मांगने पर हीलाहवाली कर रहे हैं।
एसपी के आदेश पर सोमवार को शहाबुद्दीन पुत्र जलील अहमद निवासी जहरूदीनपुर, अरुण पुत्र श्रीकांत, आत्मा चंद्र पुत्र रामनयन निवासी चुनुगपार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी शिकायत लखनऊ अपराध अनुसंधान शाखा में भी की गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।