फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Friday prayers concluded safely in Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ में सकुशल संपन्न हुई जुमे की नमाज, संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रही पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 07:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 07:18 PM IST
सार

Azamgarh News: जिले में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हाईअलर्ट घोषित किया गया था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन गुरुवार की रात से ही काफी मुस्तैद रहा। आधी रात को ही एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में भ्रमण किया। डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग सुबह से ही संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करने निकले हुए थे।

विज्ञापन
Friday prayers concluded safely in Azamgarh
नमाज के दौरान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आजमगढ़ में शुक्रवार को आयोजित होने वाली जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। जिले में हाईअलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। डीएम और एसपी ने जिले के संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और नमाज के दौरान पहाड़पुर पुलिस चौकी पर जमे रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


जिले में मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हाईअलर्ट घोषित किया गया था। जिसके कारण पुलिस प्रशासन गुरुवार की रात से ही काफी मुस्तैद रहा। आधी रात को ही एसपी अनुराग आर्य ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में भ्रमण किया। वहीं एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एसपी ग्रामीण भी अलग क्षेत्रों में पैदल भ्रमण पर रहे। वर्तमान में चल रहे रमजान के शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए भी व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग सुबह से ही संवेदनशील इलाकों का भ्रमण करने निकले हुए थे। नगर के जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में होने वाली नमाज को देखते हुए दोनों अधिकारी पहाड़पुर पुलिस चौकी पर बैठे रहे। नमाज के सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। निर्धारित समय पर लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर शांति से घरों की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed