फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four police station heads were replaced

Azamgarh News: चार थानाध्यक्षों को बदला गया

Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Four police station heads were replaced
आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने रविवार चार थानों के थानाध्यक्षों को बदला है। एक इंस्पेक्टर और पांच उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने निरीक्षक राज कुमार सिंह को प्रभारी स्वॉट से प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर बनाया है। उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच, उप निरीक्षक अमित मिश्रा अतरौलिया से थानाध्यक्ष अहरौला बनाए गए। थानाध्यक्ष अहरौला के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार क्राइम ब्रांच, कप्तानगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे को अतरौलिया थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी बोगरिया जय प्रकाश को थानाध्यक्ष कप्तानगंज बनाया गया। जिन थानों में बदलाव किए गए हैं, वहां नए थानाध्यक्षों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि यह निर्णय थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को मजबूत करने और जनपद में कानून-व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed