फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four members of Bhakole gang who demanded extortion arrested

रंगदारी मांगने वाले भकोले गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four members of Bhakole gang who demanded extortion arrested
रानी की सराय। रेस्टोरेंट संचालक सुमित कुमार चौबे से 27 सितंबर को तीन अलग-अलग नंबर से फोन कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को बृहस्पतिवार को पकड़ा। पुलिस ने उनके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। पूछताछ के बाद अभियुक्तों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि रानी की सराय थाने में दर्ज मुकदमे में वादी मुकदमा ने सुजीत सिंह उर्फ भकोले का भी नाम लिया था। विवेचना के दौरान भकोले गैंग के चार सदस्यों अशद जमाल निवासी चकिया थाना मुबारकपुर, सूरज सिंह निवासी हाफिजपुर थाना शहर कोतवाली, सत्यम विश्वकर्मा निवासी नीबी रानी की सराय व खलील निवासी बंदीकला थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ का नाम प्रकाश में आया। बृहस्पतिवार को रानी की सराय पुलिस ने चारों अभियुक्तों को सेमरहा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी व गैंग का सरगना सुजीत सिंह व भकोले अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed