फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four lakh children to get mid-day meal, Rs 25 crore released

चार लाख बच्चों को मिलेगा मिड-डे-मील का लाभ, 25 करोड़ रुपये जारी

Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four lakh children to get mid-day meal, Rs 25 crore released
आजमगढ़। मिड-डे-मील योजना के तहत तीसरी किस्त की धनराशि शासन से जारी हो गई है। इस योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सितंबर माह 2020 से फरवरी माह 2021 तक का लाभ दिया जाएगा। कन्वर्जेंस कॉस्ट अभिभावकों के खाते में तो राशन कोटेदार के माध्यम से दिया जाएगा। योजना के तहत शासन ने 25 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से जिले में कुल 2702 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें कुल 411727 बच्चे अध्ययनरत हैं। उक्त बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत भोजन दिया जाता है। कोरोना संक्रमण फैलने के कारण विद्यालयों को बंद कर दिया गया था। वहीं बच्चों को मिड-डे-मील का कन्वर्जेन कॉस्ट अभिभावकों के खाते में भेजा जा रहा है और कोटेदार के माध्यम से उन्हें राशन दिया जा रहा है। वहीं कन्वर्जेंस कॉस्ट अभिभावकों के खाते में भेजी जाएगी। तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। बहुत जल्द ही अभिभावकों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी एमडीएम अंजनी सिन्हां ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण परिषदीय विद्यालय बंद चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें शासन की ओर से मिड-डे मील योजना के तहत राशन दिया जा रहा है। साथ ही अभिभावकों के खाते में कन्वर्जन कास्ट दिया जा रहा है। शासन की ओर से सितंबर माह से लेकर फरवरी माह तक कुल 25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बहुत जल्द ही अभिभावकों के खाते में कन्वर्जन कास्ट की राशि भेज दी जाएगी। वहीं राशन कोटेदारों के यहां से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों पर एक नजर
2702 - कुल विद्यालयों की संख्या
1737 - प्राथमिक विद्यालय
484 - उच्च प्राथमिक विद्यालय
481 - कंपोजिट विद्यालय
411727 - कुल छात्रों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed