फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested including the main accused of interstate solver gang

Azamgarh News: अंतरराज्यीय साॅल्वर गैंग के मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four arrested including the main accused of interstate solver gang
आजमगढ़। शहर कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को बाग लखराव पुल के पास से प्रतियोगी परीक्षाओं के अंतरराज्यीय साॅल्वर गैंग के मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया। इनके पास से कार, छह मोबाइल फोन, कूटरचित आधार कार्ड, तीन एडमिट कार्ड और एक प्रश्न पुस्तिका बरामद हुई है। दो आरोपी पहले ही पकड़े गए थे। छह आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीना के अनुसार, मुख्य आरोपी रामप्रवेश यादव, निवासी चितावन पट्टी थाना जमानिया, गाजीपुर ने बताया कि दुर्गेश तिवारी निवासी बिहार के साथ वह यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए साॅल्वर की व्यवस्था कराता है। विक्की कुमार की सहायता से परीक्षार्थियों के आधार कार्ड में फोटो परिवर्तित कराता है।
विज्ञापन

राम प्रवेश यादव ने बताया कि वर्ष 2021 के पूर्व से ही वह इस धंधे में लगा है। उसका संगठित गिरोह है। प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थी के स्थान पर साॅल्वर बैठाने के लिए लगभग 10 लाख रुपये में डील होती थी। इसमें से दो लाख रुपये परीक्षा से पहले व बाकी रुपये परीक्षा के बाद लिए जाते थे। इस कार्य में दुर्गेश तिवारी मुख्य भूमिका अदा करता था। दुर्गेश तिवारी बिहार से साॅल्वर व फर्जी आधार कार्ड तैयार कराता है। उत्तर प्रदेश में वह और सुनील कन्नौजिया, बबलू यादव, श्रवण कुमार यादव, सूर्यकांत कुशवाहा उर्फ पिंटू प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए परीक्षार्थियों की तलाश कर डील करते थे। इसके बाद दुर्गेश तिवारी के साथ साजिश रचकर परीक्षार्थियों के स्थान पर साॅल्वर बैठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
एसपी के अनुसार, सोमवार को गाजीपुर जनपद के जमानिया थानाक्षेत्र के चितावन पट्टी गांव निवासी रामप्रवेश यादव, शहर कोतवाली चौकिया निवासी सुनील कन्नौजिया, सादात थानाक्षेत्र के डोरा गांव निवासी अमित कुमार कन्नौजिया को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा बिहार के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी साॅल्वर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया।
ये आरोपी चल रहे फरार
एसपी ने बताया कि इस मामले में छह आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें बिहार का दुर्गेश तिवारी, गाजीपुर के जंगीपुर का बबलू यादव, गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा निवासी श्रवण कुमार, गाजीपुर कोतवाली अन्धौन गांव निवासी सूर्यकांत कुशवाहा उर्फ पिंटू, विक्की कुमार निवासी बिहार, अमित निवासी बिहार शामिल हैं।


ऐसे खुला राज...
शिब्ली नेशनल डिग्री काॅलेज के केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर अफसर अली ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि काॅलेज के परीक्षा केंद्र में यूपीसीसीएससीआर 2024-25 की परीक्षा संचालित की जा रही थी। इसमें चार जनवरी 2025 को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या-103 में अनूप सागर निवासी मऊपारा, देवकली गाज़ीपुर शामिल हुआ था। उसका आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में केवाईसी अपडेट न हो पाने के कारण डाटा मिलान नहीं हो पा रहा था। पहले तो उसने स्वयं को अनूप सागर बताया लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना सही नाम विकास कुमार निवासी असनिया कुआं, थाना कदम कुआं, पटना, बिहार बताया।उसने बताया कि कुछ पैसों के बदले उसने यह काम किया है। पुलिस ने इसी के आधार पर पूरी कार्रवाई की।
इसके बाद पांच जनवरी को गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र के मऊपारा देवकली गांव निवासी अनूप सागर को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed