फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Foundation stone laid of 44 rural parks, 22 village haat in Azamgarh

44 ग्रामीण पार्क, 22 विलेज हाट का शिलान्यास

Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid of 44 rural parks, 22 village haat in Azamgarh
अहरौला के खजूरी बाजार में हॉट बाजार के लिए भूमि पूजन करते खंड विकास अधिकारी - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिला प्रशासन ने वर्ष 2020 के पहले दिन जनपदवासियों को कई सौगात दी। मनरेगा के तहत 22 ब्लाकों में 44 ग्रामीण पार्क व खेल का मैदान, 22 विलेज हॉट का शिलान्यास किया। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियों के लिए 12 प्रेरणा कैंटीन जलपान गृह का शुभारंभ किया गया। डीएम एनपी सिंह ने ब्लाक बिलरियागंज के ग्राम पंचायत गुलवा गौरी में खेल का मैदान और ग्राम बैजाबारी में विलेज हॉट का शिलान्यास किया। वहीं हरैया ब्लाक के बनकट में स्वयं समूह की दीदियों ने प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम एनपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड में मनरेगा के तहत एक-एक विलेज हॉट और दो-दो ग्रामीण पार्क बनाया जा रहा है। इस ग्रामीण पार्क में पौधरोपण, फुलवारी, दौड़ने के लिए ट्रैक, वालीबॉल कोर्ट, कबड्डी, कुश्ती आदि खेल के लिए भी व्यवस्था रहेगी। स्वच्छ शौचालय, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने सठियांव ब्लाक विभिन्न गांवों में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विलेज हॉट, मनरेगा पार्क का शिलान्यास किया। वहीं प्रेरणा जलपान गृह का उद्घाटन करते हुए रीता देवी ने निर्देश दिए कि जलपान गृह संचालन सही ढंग से करें। ब्लाक का निरीक्षण भी किया। सठियांव रेलवे स्टेशन के पास पार्क सात लाख रुपये की लागत बनाया जाएगा। अवांव में मनरेगा से पार्क और पोखरा का निर्माण 14 लाख से होगा। मोहब्बतपुर गांव में हाईडिल के पास 6.50 लाख से विलेज हाट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

अहरौला के खजूरी में हाट बाजार का भूमि पूजन बीडीओ आजम अली और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत लाल, प्रधान रेखा यादव ने किया। कोयलसा के ग्राम पंचायत भरौली टोडर और भीलमपुर छपरा में विलेज हाट और मनरेगा पार्क का शिलान्यास बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्र ने किया। लालगंज के खनियरा गांव में 6.20 लाख की लागत पार्क निर्माण का शिलान्यास डीडीओ रविशंकर राय ने भूमि पूजन कर किया। पवई ब्लाक के बीडीओ सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया। कच्छरा में पार्क का भूमि पूजन किया। पवई में पार्क का भूमि पूजन किया। मिल्कीपुर और हमीरपुर में ग्रामीण हॉट का भूमि पूजन किया गया। तरवां के रासेपुर शिव मंदिर प्रांगण में ग्रामीण हाट का शिलान्यास बीडीओ राजीव शर्मा ने किया। परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु सिंह ने ब्लॉक मुहम्मदपुर में प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ और जाफरपुर बाजार में विलेज हाट, पार्क, खालिसपुर गांव में मनरेगा पार्क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनिंग नहीं कराने पर लगाई फटकार
डीएम एनपी सिंह ने हरैया में राम आजीविका सहायता समूह के प्रेरणा जलपान गृह का उद्घाटन किया। अध्यक्ष शहनाज वानों और 25 महिलाएं उपस्थित रहीं। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन को फटकार लगाई कि समूह के महिलाओं को अभी तक ट्रेनिंग नहीं कराई गई है। एक महीने के अंदर अगर इनकी ट्रेनिंग नहीं कराई गई को कार्रवाई होगी।

खेल मैदान की घोषणा से युवाओं में उत्साह
अहरौला। बहेरा गांव में ढाई बीघा में पार्क और खेल के मैदान का भूमि पूजन किया गया। जैसे ही गांव के नवयुवकों को गांव में पार्क और खेल मैदान बनने की सूचना मिली युवाओं में हर्ष और ऊर्जा से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना न रहा। खेल मैदान का भूमिपूजन पूजन बीडीओ आजम अली, प्रधान अशोक कुमार,सचिव संतोष कुमार के ने किया। युवा गणेश, अखिलेश सिंह, रामगोविंद, राधेश्याम, राजेश, दिनेश, सुभाष, निर्मल, राजू, विजय, आदि ने कहा गांव में खेल मैदान की हम लोगों के लिए बहुत ही आवश्यकता थी।

हरैया विकास खंड में प्रेरणा जलपान गृह का उद्घाटन करते डीएम एनपी सिंह।

हरैया विकास खंड में प्रेरणा जलपान गृह का उद्घाटन करते डीएम एनपी सिंह।- फोटो : AZAMGARH

सठियांव ब्लाक में हार्ट विलेज,पोखरा पार्क, और खेल मैदान के शिलान्यास पर हवन पूजन करते सीडाओ आंनद ?

सठियांव ब्लाक में हार्ट विलेज,पोखरा पार्क, और खेल मैदान के शिलान्यास पर हवन पूजन करते सीडाओ आंनद ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed