{"_id":"69af254928857b058301b3d0","slug":"foundation-stone-laid-for-the-worldwide-tathagata-buddha-vihara-building-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-146656-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विश्वव्यापी तथागत बुद्ध विहार भवन की रखी गई आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विश्वव्यापी तथागत बुद्ध विहार भवन की रखी गई आधारशिला
विज्ञापन
25 अंजान शहीद स्थित पक्का पोखरे पर विश्वव्यापी तथागत बुद्ध विहार के लिए किया गया शिलान्यास।
सगड़ी क्षेत्र के अंजान शहीद स्थित पक्का पोखरा पर रविवार को विश्वव्यापी तथागत बुद्ध विहार भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि थंपा लर्निंग सेंटर सारनाथ बौद्ध धर्म के भंते चंदिका महाथेरो, भंते महाकश्यप महाथेरो ने मंत्रों के बीच संदीप राणा, स्वामीनाथ और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र से शिला स्थापित कराई गई।
इस अवसर पर हजारों लोगों ने बौद्ध की उपदेशों को भी ग्रहण किया। यह कार्यक्रम सम्यक दृष्टि फाउंडेशन श्री रविदास मंदिर द्वारा आयोजित किया। भंते चंदिका महाथेरो ने कहा कि बौद्ध धर्म लोगों को शांति और सद्भाव से जीने की प्रेरणा देता है।
आज पूरी दुनिया में एक देश दूसरे पर कब्जा करने के लिए बमबारी कर रहा है। अशोक महान ने शिक्षा दिया था कि शांति ही सबसे बड़ा धर्म है, हमें शांतिपूर्वक सबके साथ समानता का व्यवहार करते हुए रहना चाहिए। भवन बन जाने से क्षेत्र के लोगों को यहां लाइब्रेरी जैसी सुविधा मिलेगी और यहां से प्रदेश ही नहीं देश में शांति का संदेश गूंजेगा। इस मौके पर करुणाकांत मौर्य, मो. अजीम, अर्जुन कुमार, अश्विनी कुमार, विश्वनाथ मौर्य आदि मौजूद थे।