फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former CM Trivendra Singh Rawat said people like Akhilesh Yadav made mafia to leader

Azamgarh: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाया, अब यूपी बदला

Thu, 08 Jun 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। रोडवेज स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत में समाजवादी पार्टी और काग्रेंस पर निशाना साधा। इस दौरान आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ’ भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Former CM Trivendra Singh Rawat said people like Akhilesh Yadav made mafia to leader
आजमगढ़ में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2014 के पूर्व केंद्र की सरकार रिमोट से संचालित हो रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश में जाति की राजनीति होती थी। अखिलेश यादव जैसे लोगों ने माफिया को माननीय बनाने का काम किया है। उक्त बातें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं। वो गुरुवार को आजमगढ़ स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के नौ साल पूर्ण होने पर एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा संस्थापक के बलिदान के साथ-साथ एक देश, एक संविधान एक निशान की बात करते हुए पीएम मोदी के नौ वर्षों की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस द्वारा थोपी गई इमरजेंसी की भी चर्चा की। कहा कश्मीर को लोग अलग देश मानते थे और उसे पाकिस्तान से जोड़ा जाता था लेकिन केंद्र सरकार ने धारा 35ए, 370 हटाकर भारत विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया। पूरे विश्व में भारत की एक खास छवि बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: विदेशों में देश का सम्मान घटा रहा विपक्ष, बलिया में त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- 2024 में BJP की जीत तय

परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी

उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका उत्तर प्रदेश में परिवारवाद व जाति वाद की राजनीति, अब यहां नहीं चलेगी। कहा कि जाति राजनीति ने गुंडा राज की तरफ प्रदेश को ढकेला है। जिन्होंने बम विस्फोट किया उन्हें माफी दी गई। कहा कि भाजपा के महाभियान के तहत 21 से 30 जून तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जाएगा। सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आज देश की बागडोर सबसे मजबूत नेता के हाथों में है। 

केजरीवाल से बड़ा नौटंकीबाज नेता नहीं

बुधवार को बलिया में मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा नौटंकीबाज नेता करार दिया था। केजरीवाल और अखिलेश यादव की मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि अगर अखिलेश नौटंकी का गुण सीखना चाहते हैं तो इसमें हम सब क्या कर सकते हैं। पूर्व सीएम ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और शिवसेना की नजदीकियों पर निशाना भी निशाला साधा। कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ चुकी है।

बिहार में नीतीश कुमार हों या फिर महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस का गठबंधन यह सभी एक्सपोज हो चुके हैं। विदेश दौरे पर राहुल गांधी की बयानबाजी पर कहा कि इससे भाजपा को फायदा ही होगा। कहा कि सपा ने उत्तर प्रदेश को गुंडाराज में झोंकने का काम किया। समाजवादी पार्टी के मुखौटे को यूपी की जनता अच्छी तरह से जानती है। प्रदेश की जनता ने उन्हें पहले भी नकारा है और आगे भी नकारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed