फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   opposition is reducing respect of india former CM Trivendra Singh Rawat said in Ballia

UP News: विदेशों में देश का सम्मान घटा रहा विपक्ष, बलिया में त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- 2024 में BJP की जीत तय

Wed, 07 Jun 2023 09:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Jun 2023 09:02 PM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बलिया पहुंचे। दुबे छपरा स्थित पीएन इंटर कॉलेज में  नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रबुद्ध जनसम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। 

विज्ञापन
opposition is reducing respect of india former CM Trivendra Singh Rawat said in Ballia
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 देश की जनता की उम्मीदों पर भाजपा सरकार खरा उतरने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौमुखी विकास कर रहा है। आने वाले 2024 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी तय है। बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुबे छपरा स्थित पीएन इंटर कालेज में नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण प्रबुद्ध जनसम्मेलन के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि 2014 में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना मतदान किया था।

विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने विदेश में जाकर भारतीयों का मान बढ़ाया है। जबकि विपक्ष विदेश में जाकर भारतीयों के सम्मान को घटा रहा है। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ग्रामीण इलाकों के लोग और किसान सभी योजनाओं का लाभ पाकर समृद्धशाली बन रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा एवं समुचित जल मिल रह है। सरकार का प्रयास है कि आईटी क्षेत्र को बेहतर बनाया जाए। महंगाई पर नियंत्रण किया जाए। खुफिया एजेंसी को भी मजबूत किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यह पहली ऐसी सरकार है जो अपना हिसाब जनता को दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, CISF कमांडो रहेंगे साथ

आज अमेरिका ले रहा पीएम मोदी से ऑटोग्राफ

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की ही देन है कि जिस अमेरिका ने कभी मोदी को वीजा देने से इन्कार कर दिया था, उनसे ऑटोग्राफ ले रहा है। राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की एक नई इबारत लिख रहा है। देश जी 20, जी 7 का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

विपक्ष को इस बार भी नकारेगी जनता

opposition is reducing respect of india former CM Trivendra Singh Rawat said in Ballia
बलिया में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में जिस तरह विकास का दौर चला है उससे विपक्षी पूरी तरह हताश हो गए हैं। विपक्षी 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी जनता उन्हें नकारेगी। यह बातें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के नारायणी सिनेमा स्थित कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहीं।

कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अनाचार और कदाचार से आजिज आ चुकी जनता ने नरेंद्र मोदी को बड़ी उम्मीदों से देश की बागडोर सौंपी थी। असपर पर खरा उतरते हुए केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश की दशा और दिशा को बदल दिया। लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सारे विपक्षी मुंह के बल गिरेंगे। प्रेसवार्ता में जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed