Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The story begins with the Kalash Yatra.

Azamgarh News: कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ

Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The story begins with the Kalash Yatra.
23 देवखरी गांव में कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग। स्रोत-आयोजक
देवखरी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उल्लास और भक्ति के माहौल में निकली यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलश यात्रा देवखरी गांव से प्रारंभ होकर बाबा भंवरनाथ मंदिर होते हुए तमसा नदी के तट स्थित चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंची। यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते और भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने श्रद्धा के साथ यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। यात्रा के आश्रम पहुंचने पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और इसके साथ ही कथा आयोजन की शुरुआत हुई। आयोजक डॉ. केएन सिंह ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा में अयोध्या धाम से पधारे संत सर्वेश महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक होगी। आयोजन के अंतिम दिन पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राम जन्म सिंह, अजय उपाध्याय, इंदल उपाध्याय, डब्बू सिंह, बबलू सिंह, संदीप सिंह, रूपेश सिंह, मुकेश सिंह, श्रवण सिंह और अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed