{"_id":"6249e4e01c0ff702ff2c8dcd","slug":"former-chief-also-nominated-in-the-case-of-breach-of-tet-exam-sanctity-azamgarh-news-vns6464500181","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेट परीक्षा शुचिता भंग करने के मामले में पूर्व प्रमुख भी हुए नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेट परीक्षा शुचिता भंग करने के मामले में पूर्व प्रमुख भी हुए नामजद
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने के चल रहे मामले में एक पूर्व प्रमुख का नाम भी जुड़ गया है। विवेचना में नाम प्रकाश में आने के बाद रानी की सराय थाने में दर्ज मुकदमे में उनका भी नाम शामिल कर लिया गया है। वहीं दो माह बाद भी पुलिस फरार चल रहे आठ व एक नए आरोपी पूर्व प्रमुख समेत नौ की अब तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वहीं डीएम-एसपी के बड़ी कार्रवाई का दावा भी अब तक हवा-हवाई साबित हुआ है।
लगभग दो माह पूर्व हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा की सुचिता भंग करने का जिले में बड़ा प्रयास हुआ था। जिसका खुलासा पुलिस के पहले अमर उजाला ने परीक्षा वाले दिन 23 जनवरी 2022 को ही कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण का खुलासा किया और लगभग 51 लाख रुपये के चेक व कैश की बरामदगी दिखाने के साथ ही 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही पुलिस ने आठ लोगों को फरार बताया था। जिन्हें दो माह के लंबे समय के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रकरण की विवेचना सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी कर रहे है। कोर्ट से मिली अनुमति के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो एक और का नाम प्रकाश में आया। जिसे भी अब मुकदमें में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद इस प्रकरण में कुल अभियुक्तों की संख्या 31 हो गई है तो वहीं 22 गिरफ्तार है और 9 फरार चल रहे है। फरार अभियुक्तों की अब तक गिरफ्तारी न होना पुलिस की निष्क्रियता की ओर इशारा कर रहा है। वहीं, टेट परीक्षा प्रकरण में तत्कालीन डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी ने शासन से किया था। जिस पर डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर नए डीआईओएस के रुप में डॉ. पीके उपाध्याय ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है।
अब तक इनकी हुई है गिरफ्तारी
आजमगढ़। शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता भंग करने के प्रयास में जनपद पुलिस द्वारा जिन 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें वेद प्रकाश यादव, सूर्य प्रकाश यादव, धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, सहर्ष उर्फ गोल्डी राय, हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र राय, कमलेश कुमार, तारा सिंह पटेल, प्रशांत राय, इंद्रेश, हरेंद्र यादव, अरविंद कुमार यादव, नीरज कुमार सक्सेना, रविंद्र यादव, सारिक जावेद, अर्शी पत्नी सारिक, जफर खान, साजिदा पत्नी जफर खान, जितेंद्र सिंह, नाजिया, अरविंद गुप्ता शामिल है।
विज्ञापन
अब तक ये चल रहे है फरार
आजमगढ़। रानी की सराय थाने पर प्रेसवार्ता कर एसपी अनुराग आर्य ने जिन्हे फरार घोषित किया था। उसमें मुकेश राय, सुनील यादव, तुषार सिंह, धीरज राय, धर्मेंद्र, अनंत कुमार, सिकंदर यादव, जगजीवन शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में पूर्व प्रमुख रानी की सराय का नाम भी प्रकाश में आया है। जिन्हें भी मुकदमें में शामिल कर लिया गया है और ये भी अभी फरार ही चल रहे है।
इस मामले में मुकदमे की विवेचना कर रहे लालगंज सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है, अभी कोई भी फरार अभियुक्त गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। विवेचना में एक और व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है। जिसका नाम मुकदमें में शामिल कर लिया गया है। नया अभियुक्त पूर्व प्रमुख इसरार अहमद है। पुलिस का पूरा प्रयास है जल्द ही सभी फरार अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए जाए।