फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former BDC was shot, case filed

Azamgarh News: पूर्व बीडीसी को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Former BDC was shot, case filed
थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी व पूर्व बीडीसी को बृहस्पतिवार की रात अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी है। शाहगंज अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। जिस पर उसे जौनुपर में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी संदीप यादव 35 पूर्व बीडीसी था। खैरूद्दीनपुर बाजार में उसकी दुकान है। रात को दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक व्यक्ति उसे मिला और साथ ले चलने का आग्रह किया। जिस पर संदीप ने उसे बाइक पर बैठा लिया। बाइक एक सुनसान रास्ते से गुजर रही थी तभी पीछे बैठे व्यक्ति ने बाइक उतरा और संदीप को तमंचे से सिर में गोली मारकर फरार हो गया। संदीप लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दिया। परिजन उसे इलाज के लिए शाहगंज स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों ने उसे जौनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अनुराग कुमार ने बताया कि घायल की पत्नी आरती की तहरीर पर पड़ोस गांव बहिरापार निवासी दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed