फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forget about the solar panels after talking money

सोलर पैनल के लिए लिया धन पर लगाना भूले

Thu, 07 Sep 2017 12:05 AM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 07 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Forget about the solar panels after talking money
एएमयू में लगे सोलर पैनल सिस्टम। - फोटो : Amar Ujala
आमजगढ़। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वाटर हीटिंग के लिए सोलर पैनल लगाने की कवायद शुरू की थी। इसके लिए नेडा को प्रति विद्यालय लगभग 2.97 लाख की लागत से लगभग 63 लाख रुपये जारी किए गए थे।
विज्ञापन


नेडा ने पैसे तो ले लिए लेकिन काम नहीं कराया गया। विभाग की ओर से चार विद्यालयों में सोलर पैनल तो लगाए गए, लेकिन उसने काम करना शुरू नहीं किया। एडी बेसिक के चेतावनी के बाद भी विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामला कमिश्नर के संज्ञान में आया तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद एडी बेसिक की ओर से पीओ नेडा को एक सप्ताह में धन लौटाने को कहा गया है, अन्यथा रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में रहने वाली बालिकाएं जाड़े में ठंडे पानी में नहाकर अक्सर बीमार पड़ जाती थी। इससे निजात पाने के लिए वाटर हीटिंग के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सोलर पैनल लगवाने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेडा से संपर्क कर जिले के कुल 21 कस्तूरबा विद्यालयों में सोलर पैनल लगाने की बात कही गई। इसके लिए प्रति विद्यालय 2.97 लाख की लागत से लगभग 63 लाख रुपये वर्ष 2011-12 विभाग के खाते में भेज भी दिए गए। विभाग ने पैसे तो ले लिए लिए, लेकिन सोलर पैनल लगाने की तरफ गंभीरता से काम नहीं किया गया।

एडी बेसिक की माने तो चार विद्यालयों में इसे लगाया भी गया तो ये क्रियान्वित ही नहीं हुए। कुछ अन्य विद्यालयों के लिए सामान भी गिराया गया, लेकिन इस पर कोई काम शुरू नहीं हो सका। एडी बेसिक की ओर से बार-बार चेताने के बाद भी रुपये लेने के छह वर्ष बाद भी नेडा की ओर से नियमित कार्य शुरू नहीं किया गया। कभी विद्यालय के भवन के पूरा न होने की बात कही गई, तो कभी निर्धारित कंपनी की ओर से सामान उपलब्ध न कराने का बहाना बनाया गया।  

निरीक्षण को दौरान खुली मामले की पोल
पिछले दिनों कमिश्नर के रविंद्र नायक ने जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान लगे हुए भी सोलर पैनल न चलने और कई विद्यालयों में पैनल ही नहीं लगने का मामला खुलकर सामने आया था।

उन्होंने एडी बेसिक योगेंद्र कुमार सिंह को तुरंत पैनल लगवाने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद भी नेडा की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एडी बेसिक को तुरंत पीओ नेडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। 

एक हफ्ते में वापस करें धन, नहीं तो एफआईआर
 कमिश्नर की सख्ती के बाद एडी बेसिक योगेंद्र कुमार ने बुधवार को पीओ नेडा को पत्र जारी किया है कि रुपया जारी होने के छह वर्ष बाद भी विभाग की ओर से कार्य पूरा नहीं किया गया। एक सप्ताह के अंदर विभाग की ओर से निर्गत किए गए धन को वापस किया जाए। अन्य पीओ नेडा के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।  


छह वर्ष पहले सोलर पैनल लगाने के लिए नेडा को धन का भुगतान किया गया था। बार-बार चेताने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान कार्य पूरा न होने पर उनकी नाराजगी हमें झेलनी पड़ी। इससे विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है।

एक सप्ताह के अंदर धन वापस नहीं करने पर पीओ नेडा पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इससे कमिश्नर, सीडीओ और डायरेक्टर नेडा को भी अवगत करा दिया गया है।
योगेंद्र कुमार सिंह, एडी बेसिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed