फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Footprints were found but leopard was not found.

Azamgarh News: पैरों के निशान तो मिले लेकिन नहीं मिला तेंदुआ

Sat, 24 Aug 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Footprints were found but leopard was not found.
निजामाबाद। बृहस्पतिवार की रात को अनंतपुर गांव में दिखे तेंदुए की सूचना पर रात में ही वन विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने छानबीन की। इस दौरान टीम को मौके पर पैरों के निशान तो मिले लेकिन कहीं भी तेंदुओं नजर नहीं आया।
विज्ञापन

निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अनंतपुर ग्राम सभा में बीती रात देवेंद्र मिश्रा के घर के बाउंड्री के अंदर रात में अचानक तेंदुआ दिखने से परिवार के लोग सहम गए थे। इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस और प्रशासन को दी गई। रात में ही वन विभाग की टीम के साथ पुलिस विभाग की टीम और आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर जमकर छानबीन की लेकिन, तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। सुबह से ही ग्रामीणों का क्षेत्र के लोगों का आना-जाना लगा रहा। लगातार लोग आसपास के क्षेत्र में सतर्क होकर के इस समय रह रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी और एसडीएम निजामाबाद संत रंजन के साथ निजामाबाद थाना अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव पूरे बाउंड्री वॉल के साथ-साथ जगह-जगह रात में ही सर्च लाइट लगाकर लगाकर जांच पड़ताल की। कुछ पैरों के निशान मिले लेकिन वह अभी निश्चित नहीं हो पा रहे हैं कि किस जानवर के हैं। ग्रामीण सुधाकर सिंह, रितेश सिंह, आशुतोष तिवारी, मूलचंद यादव, शिवचंद यादव, शंकर यादव, बेचन राम आदि का कहना है कि तेंदुए के पैर का निशान है। लेकिन, वही एक बार फिर वन विभाग इसकी पुष्टि करने से इनकार कर रहा है। डीएफओ गंगादत्त मिश्र ने बताया कि बाउंड्री वाल के अंदर तेंदुआ नहीं बल्कि सियार के पैर मिलने की पुष्टि हुई है। इसलिए तेंदुआ होने का सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed