फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog , cold wave grew thaw

कोहरे, सर्द हवाओं से बढ़ी गलन

Thu, 21 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fog , cold wave grew thaw
कोहरे और सर्द हवाओं के चलते गलन बुधवार को एक बार फिर बढ़ गई। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं के बराबर ही रही।
विज्ञापन


शाम में गलन बढ़ी तो लोग घरों मेें जा दुबके। वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसर गया। सर्द पछुआ हवाओं के कारण जनपद के तापमान काफी गिरावट आई है।

विगत चार दिनों से जनपद में मौसम के बदलने से शीतलहर का कहर जारी है। पहले कोहरा उसके बाद बारिश और अब सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है।

हालत यह है कि शाम होते ही दुकानदार दूकान बंद कर घर जाने को मजबूर हैं। रात को आठ बजते-बजते बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। पछ़ुआ हवाओं के कारण गलन बढ़ गई हैं। कुल मिला कर ठंड ने जिले में लोगो को बुुरी तरह कंपकपा कर रख्ा दिया है। 
विज्ञापन


बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार, प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूढनपुर टैक्सी स्टैंड पर राहगीर व चालकों द्वारा कूड़े करकट, पुराने रबड़ और टायर को जलाकर ठंड से राहत ले रहे हैं।
स्टेट बैंक मैनेजर गंगेष दुबे ने बताया कि इस बार जनवरी के प्रारंभ में ठंड का असर काफी हो गया है।

 सुबह से हल्की रिमझिम बारिस से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राहगीरों को ठंड से बचने के लिए अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। 

वहीं छोटू मिस्त्री ने कहा कि हमारी दुकान से जला मोबिल, पुराने टायर और टयूब काफी मात्रा में खर्च हो रहा है। ऐसे में ठंड से बचने का यही रास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed