{"_id":"5fa93dfb8ebc3e9c064f93d5","slug":"five-shelter-homes-are-activated-in-azamgarh-in-view-of-cold-azamgarh-news-vns5574000127","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड को देखते हुए आजमगढ़ में पांच रैन बसेरों को किया गया सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड को देखते हुए आजमगढ़ में पांच रैन बसेरों को किया गया सक्रिय
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में शासन ने रैन बसेरों को सक्रिय करने का निर्देश दिया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने सभी निकायों को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द रैन बसेरा को सक्रिय कर दिया जाए। इसके तहत नपा प्रशासन ने अपने दोनों रैन बसेरों को नये सिरे से व्यवस्थित कर दिया है। रिक्शा स्टैंड रैन बसेरा में कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य भी करा दिया गया है।
नगर पालिका परिषद के अधीन शहर के दो रैन बसेरे आते हैं। इसमें एक कलेक्ट्रेट तिराहे पर स्थित रिक्शा स्टैंड के ऊपरी तल पर है तो दूसरा जिला अस्पताल परिसर में है। जिला अस्पताल परिसर वाला रैन बसेरा हमेशा संचालित होता तो वहीं कलेक्ट्रेट रिक्शा स्टैंड के ऊपरी तल पर स्थित रैन बसेरा ठंड के समय विशेष रुप से संचालित कराया जाता है। ईओ शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के तहत नपा प्रशासन ने रिक्शा स्टैंड वाले रैन बसेरा को भी सक्रिय कर दिया है। यहां तीन कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। 20 बेड की यहां व्यवस्था है। परिसर को रोज सैनिटाइज कराया जा रहा है। पीने के शुद्ध पानी आदि की व्यवस्था भी की गई है। वहीं जिला अस्पताल वाले रैन बसेरा पर आधा दर्जन कर्मचारी तैनात है।
सभी निकायों को रैन बसेरा को सक्रिय करने का निर्देश दिया जा चुका है। अब तक आजमगढ़ नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायत फूलपुर, मेंहनगर, बिलरियागंज व महराजगंज के रैन बसेरा सक्रिय करा दिए गए हैं। शेष नगर निकायों के रैन बसेरा भी एक-दो दिन में सक्रिय कर दिए जाऐंगे। - नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन