फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in a moving train, a major accident was avoided due to vigilance

चलती ट्रेन में लगी आग, सतर्कता से बचा बड़ा हादसा

Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Fire in a moving train, a major accident was avoided due to vigilance
आलमपुर क्रॉसिंग के पास सरजू जमुना (क्लोन) एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने के बाद उठता धुआं। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। अमृतसर से जयनगर जा रही सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार की सुबह आठ बजे एक बोगी के ब्रेक बाइडिंग में आग लग गई। धुंआ उठता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि गेट मैन की नजर ट्रेन में लगी आग पर पड़ गई और उसने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी। जिससे चालक व गार्ड को सूचना मिली और ट्रेन बीच रास्ते में ही रोक कर आग को समय रहते बुझा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन अमृतसर से आजमगढ़ आ रही थी। ट्रेन दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास आलमपुर क्रासिंग पर ही पहुंची थी कि अचानक एक बोगी के ब्रेक बाइडिंग में आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख बोगी में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। तभी आलमपुर क्रासिंग के गेटमैन की नजर बोगी से उठ रहे धुएं पर पड़ी। उसने तत्काल सूचना स्टेशन मास्टर दीदारगंज रोड स्टेशन राजीव रंजन को दी। उन्होंने वॉकी-टॉकी से चलती ट्रेन में आग की सूचना चालक व गार्ड को देते हुए ट्रेन को रोकने का निर्देश दिया। सूचना पर चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रेन को रोक दिया और तत्काल ब्रेक बाइडिंग में लगी आग को बुझाया गया। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार सभी यात्री भी तत्काल बाहर निकल आए और फिर उस बोगी में बैठने को तैयार नहीं हुए। अन्य बोगियों में यात्रियों को सवार कर ट्रेन को खुरासन रोड रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद यहां ट्रेन के सभी ब्रेक बाइडिंग की जांच की गई और फिर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

बोगी में आग नहीं लगी थी, ब्रेक बाइडिंग के जाम होने से धुआं उठा था। समय रहते जानकारी होने से ट्रेन को रुकवा कर बाइडिंग की आग को बुझाने के साथ ही ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। गेट मैन ने समय रहते सूचना दे दी, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव रंजन, स्टेशन मास्टर, दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed