फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged against seven people for electricity theft

बिजली चोरी में सात लोगों पर दर्ज हुआ एफआईआर

Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven people for electricity theft
आजमगढ़। विद्युत उपकेंद्र फूलपुर क्षेत्र के गांवों में विभाग द्वारा शुक्रवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में विद्युत चोरी का जुर्म करते पाए गए सात लोगों के खिलाफ क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं बिजली बिल बकाया होने पर 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता निखिल शेखर सिंह के नेतृत्व में सबस्टेशन से जुड़े पलिया अदाई, धर्मदासपुर, हाजीपुर तथा नगर पंचायत फूलपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पलिया अदाई गांव में लंबे समय से अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते मिले मो. इलियास, जुनैद, सुहेल खान, एहसान खान, शहजाद, मो. इशहाक खां तथा अब्दुल जब्बार के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में फूलपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। वहीं नगर पंचायत फूलपुर सहित विरादर, धर्मदासपुर, हाजीपुर, पलिया आदि इलाकों में विद्युत बिल बकाया होने पर 60 बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटकर केबल उतार दी गई। अभियान संचालक जेई निखिल शेखर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा विद्युत बकाया में एक मुश्त समाधान योजना के तहत भारी मात्रा में राजस्व की प्राप्ति हुई है। चेकिंग अभियान में सात लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी में मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही ढाई लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। चेकिंग अभियान में लाइनमैन कलीम, पकंज, प्रशांत, मिस्टर, राधेश्याम, फूलचंद यादव के साथ ही स्थानीय पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed