फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against seven named and one unknown person for blocking the road

Azamgarh News: सड़क जाम करने पर सात नामजद और एक अज्ञात पर प्राथमिकी

Sun, 08 Mar 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR against seven named and one unknown person for blocking the road
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अजमतगढ़ में दो मार्च 2026 की रात करीब 10.21 बजे हुई सड़क दुर्घटना में जानकारीपुरम गांव निवासी हरेंद्र सोनकर की मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र अमन सोनकर की तहरीर पर स्कॉर्पियो चालक भरत सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सुबाष नगर अजमतगढ़ मार्ग पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर लेकर सड़क जाम कर दिया। लगभग ढाई घंटे तक अजमतगढ़–बोझी अमिला मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों, महिलाओं, बच्चों तथा मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया। इस दौरान जाम लगा रहे लोगों द्वारा शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी तथा पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस मामले में जानकीपुरम गांव निवासी शिवम राय, विशाल सोनकर, अमरेन्द्र, सचिन सोनकर, कन्हैया सोनकर व संदीप सोनकर और सुबाषनगर गांव निवासी आशीष सोनकर सहित एक अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जीयनपुर में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed