फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against Pradhan and Secretary for embezzlement of Rs. 28000

Azamgarh News: 28000 रुपये के गबन में प्रधान और सचिव पर एफआईआर

Sat, 23 Aug 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
FIR against Pradhan and Secretary for embezzlement of Rs. 28000
लालगंज। विकास खंड की ग्राम पंचायत सिधौना में मनरेगा और वित्त आयोग की योजनाओं में 28,750 रुपये के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत की प्रधान अंजू देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र सरोज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से थानाध्यक्ष मेहनाजपुर को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सिधौना के निवासी संजीव कुमार सिंह ने पंचायत कार्यों में अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) और अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड, आजमगढ़ को सौंपी गई। जांच प्रक्रिया में तकनीकी सहयोग के लिए अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण खंड को भी शामिल किया गया। जांच अधिकारी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में कुल 15 बिंदुओं पर अनियमितता की पुष्टि की गई। जांच में यह भी सामने आया कि मनरेगा और वित्त आयोग के मस्ट रोल में एक ही दिन पर कई व्यक्तियों के नाम अलग-अलग कार्यों में दर्शाकर 28,750 रुपये का भुगतान दर्शाया गया। रिपोर्ट में इसे जानबूझकर की गई गड़बड़ी बताया गया है, जिसकी मंशा गबन की थी। इस पूरे मामले की जानकारी उप्र के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंची और संज्ञान लिया गया। इसी के आधार पर थाना मेहनाजपुर को ग्राम प्रधान अंजू देवी और ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र सरोज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed