{"_id":"5ea9adb38ebc3e906252082d","slug":"final-notice-given-to-six-employment-servants-azamgarh-news-vns522570734","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह रोजगार सेवकों को दी अंतिम नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह रोजगार सेवकों को दी अंतिम नोटिस
विज्ञापन
आजमगढ़। मनरेगा के कार्यों में खराब प्रगति की गाज जनपद के छह रोजगार सेवकों पर गिरी है। जिला प्रशासन की ओर से इन रोजगार सेवकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अंतिम चरण में है। सभी को अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। ग्राम प्रधान को पत्र भेज करके इनकी सेवा समाप्ति के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर चल रहे लाकडाउन के दौरान काफी संख्या में मजदूर बाहरी राज्यों से पालायित होकर जनपद में आए हैं। ऐसे लोगों को गांव में ही उन्हें रोजगार प्रदान देने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत नए मजदूरों का जॉबकार्ड भी बनाना है और शिथिल जाबकार्ड रद्द करने हैं। जनपद के विभिन्न ब्लाकों में रोजगार सेवकों की ओर से काम में रुचि नहीं ली जा रही थी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पल्हनी, तहबरपुर, रानी की सराय, बिलरियागंज ब्लॉक के उक्त छह रोजगार सेवकों को अंतिम नोटिस जारी की जा चुकी है। इसके साथ ही ग्राम प्रधान को इनका अनुबंध समाप्त करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
तीन बीडीओ और एपीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस
आजमगढ़। जनपद के तीन ब्लॉक मनरेगा के कार्य शुरू करने में फिसड्डी पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस पर नकेल कसते हुए तीन ब्लाकों के खंड विकास अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार बीबी सिंह ने बताया कि शासन के सख्त रुख के बाद भी जनपद के हरैया, अजमतगढ़ और पल्हनी ब्लॉक मनरेगा के कार्य शुरू करने में फिसड्डी पाए गए हैं। खराब प्रगति को देखते हुए तीनों ब्लाकों के बीडियो और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कठोर चेतावनी दी गई है। सुधार नहीं होने पर इनकी विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी। सभी को तुरंत मनरेगा के कार्य वरीयता के आधार पर शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।