फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FDA seized 124 kg colored waste, collected four samples

Azamgarh News: एफडीए ने 124 किलो रंगीन कचरी किया सीज, संग्रहित किए चार नमूने

Tue, 19 Mar 2024 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
FDA seized 124 kg colored waste, collected four samples
आजमगढ़। होली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें खाद्य विभाग की टीम ने 4,960 रुपये की कुल करीब 124 किलो रंगीन कचरी सीज कर दिया। साथ ही खाद्य पदार्थों के चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयां, अन्य खाद्य पदार्थ व बेसन और मैदा आदि के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी के तहत टीम सबसे पहले रैदोपुर से दो अलग-अलग स्थानों से दूध का नमूना संग्रहित किया गया। इसके बाद छापा दल द्वारा आरटीओ आफिस आजमगढ़ के पास से स्थित किराना की दुकान से रंगीन कचरी का नमूना लिया गया। इस दौरान 124 किलो रंगीन कचरी सीज किया गया जिसकी कीमत कुल 4,960 रुपये है। इसके बाद टीम भदुली बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से छेना की मिठाई का नमूना लिया। टीम द्वारा कुल चार नमूनो का संग्रहित किया गया। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, कीर्ति आनंद, रामचंद्र यादव एवं लालमणि सम्मिलित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed