फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father Mouni Baba, son Ram Ji, brother used to cut fake receipt in the name of Baba Saheb

पिता मौनी बाबा, बेटा राम जी, भाई काटता था बाबा साहब के नाम पर फर्जी रसीद

Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Father Mouni Baba, son Ram Ji, brother used to cut fake receipt in the name of Baba Saheb
फरिहां। फर्जी चंदा की रसीद छपवा कर काटने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दोनों युवकों के परिवार की तीन पीढ़ियों से रोजीरोटी का यही धंधा है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में शुक्रवार को दिन में मोपेड सवार दो युवक पहुंचे और बाबा साहब भीम राव आंबेडकर के नाम की पर्ची दिखा कर चंदा काटने लगे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने युवकों को रोककर नाम पता पूछा। इस पर दोनों ने गोलमटोल जवाब दिया। इसपर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बैठा लिया और सूचना फरिहां चौकी पुलिस को दी। सूचना पर फरिहां चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों को पकड़ कर चौकी पर ले आई। पुलिस को उन्होंने अपना नाम प्रिंस पांडेय व प्रदीप पांडेय निवासी कुसमहरा थाना कप्तानगंज बताया। बताए पते पर ज्ञात करने पर नाम व पता सही मिला और यह भी जानकारी मिली कि ये दोनों युवक ऐसे ही फर्जी रसीद छपवा कर वसूली करते है। तीन पीढ़ियों से इनका परिवार यह धंधा करता चला आ रहा है। पिता मौनी बाबा के नाम से तो बेटा श्रीरामचंद्र जी के नाम से और भाई बाबा साहब के नाम से रसीद छपवा कर गांव-गांव घूम कर चंदा काटते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed