फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father and daughter were beaten and injured by miscreants

Azamgarh News: पिता व पुत्री को मनबढ़ों ने पीटकर किया घायल

Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter were beaten and injured by miscreants
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर में बृहस्पतिवार की शाम लगभग छह बजे गांव के ही मनबढ़ युवकों ने एक व्यक्ति व बीच बचाव करने पहुंची पुत्री को लाठी डंडे से पीट कर चोटिल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में उपचार कराने के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण पुत्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुबारकपुर क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर निवासी राम शबद राम 55 वर्ष शाहगढ़ बाजार से घर लौट रहे थे। वह घर पहुंचने वाले थे कि गांव के ही एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी। इसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ गई और शोर सुनकर गांव के और लोग वहां पर पहुंच गए। साइकिल सवार को मारा पीटा। पुत्री हेमलता व पिता को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पाण्डेय ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed