फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers laws were made keeping the constitution on hold

संविधान को ताक पर रख बनाए गए किसान कानून

Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers laws were made keeping the constitution on hold
अतरौलिया में किसान महापंचायत में बोलते किसान नेता वेद प्रकाश उपाध्याय। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। अखिल भारतीय किसान सभा की महापंचायत भोराजपुर मैदान में हुई। तीनों कृषि कानूनों का विरोध, आंदोलन का समर्थन, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण और किसानों के उत्पीड़न का विरोध किया गया। अध्यक्षता शिव प्रसाद सिंह ने की और संचालन वेद प्रकाश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध से सरकार बौखला गई है। किसानों के साथ 11 दौर के बाद बातचीत बंद कर दी गई। प्रधानमंत्री, मंत्री और संसद का इस्तेमाल कर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। खेती और किसानों को तबाह करने वाले कानून को उनके हित में बताया जा रहा है। तीनों कानून संविधान को ताक पर रख कर बनाए गए हैं। राज्यों के अधिकार में हस्तक्षेप कर देश के संसदीय ढांचे पर हमला किया गया है। किसान बदहाल और परेशान है। गांव स्तर पर किसान महापंचायत की तैयारी की जा रही है। वहीं, महापंचायत की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ महेंद्र शुक्ला, अतरौलिया, कप्तान गंज, महाराजगंज, तहबरपुर, अहरौला, अग्निशमन विभाग और एक प्लाटून पीएसी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जयप्रकाश, नारायण, वीरेंद्र, विनोद सिंह, रामायन, राम जनम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed