फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake recovery agent caught in bank, handed over to police

बैंक में पकड़े गए फर्जी रिकवरी एजेंट, पुलिस के हवाले

Wed, 23 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fake recovery agent caught in bank, handed over to police
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर बुुधवार को दिन में उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवकों को फर्जी रिकवरी एजेंट बताते हुए बैंक कर्मियों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है और प्राइवेट कंपनी के रिकवरी एजेंटों की पहचान के लिए बृहस्पतिवार को कंपनी के उच्चाधिकारियों को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन

एक प्राइवेट कंपनी द्वारा यूबीआई की रिकवरी का काम देखा जाता है। उक्त कंपनी अपने एजेंट नियुक्त कर रखी है। ऐसे ही एक एजेंट अजय सिंह अपने सहयोगी राहुल के साथ बुधवार को दिन में डेढ़ बजे छित्तेपुर स्थित यूबीआई की शाखा पर पहुंचे। अजय को शाखा पर देखते ही बैंक मैनेजर कपिल भजन ने कर्मचारियों के माध्यम से उसे और उसके सहयोगी राहुल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर दोनों को फर्जी एजेंट बताते हुए सौंप दिया। मैनेजर ने बताया कि कंपनी द्वारा उन्हें बताया गया था कि अजय को छह माह पूर्व ही निकाल दिया गया है। वहीं अजय का कहना है कि मैं अभी कंपनी में हूं और पिछले माह भी रिकवरी का पैसा बैंक पर जमा किया था। दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप लगने पर पुलिस ने अजय व राहुल को हिरासत में ले लिया है और बैंक मैनेजर के साथ ही संबंधित कंपनी के उच्चाधिकारियों को बृहस्पतिवार को थाने पर बुलाया है। इसके बाद ही कोई निर्णय लेने की बात कही है। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि यदि पकड़े गए युवक कंपनी के एजेंट नहीं होंगे तो निश्चित तौर पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed