{"_id":"5ebec44d8ebc3e90701b8837","slug":"facilities-not-compliant-with-standard-at-evaluation-centers-azamgarh-news-vns525081571","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर मानक के अनुरूप नहीं है सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर मानक के अनुरूप नहीं है सुविधाएं
विज्ञापन
जीजीआईसी में कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला और जिले में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर कोरोना संक्रमण के बचाव को लेकर शासन से निर्धारित मानक की पूर्ति न किए जाने का आरोप लगाया। मूल्यांकन केंद्रों को सही ढंग से सेनेटाइज न किए जाने का आरोप भी लगाया।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा व जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों के लिए शासन व बोर्ड ने भी मानक निर्धारित किए है, किसी का भी यहां मूल्यांकन नहीं हा ेरहा है। हाथ धुलाने के लिए न तो प्रत्येक कक्ष के बाहर साबुन व पानी की व्यवस्था की गई है न ही प्रतिदिन ठीक ढंग से कक्षों को सेनेटाइज ही कराया जा रहा है। इतना ही नहीं परीक्षकों को अच्छे मास्क भी नहीं उपलब्ध कराए गए है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मानक के अनुरूप मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्था नहीं की जाती है तो संगठन मूल्यांकन का बहिष्कार भी कर सकते है।
उधर यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन का कार्य अब पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। शुक्रवार को जिले में बनाए गए चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 68 हजार कापियों का मूल्यांकन हुआ। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि शिब्ली मूल्यांकन केंद्र पर सर्वाधिक 20455 कापियां, डीएवी पर 16598 कापियां, जीजीआईसी पर 15893 कापियां और इंटर कालेज सठियांव पर 15085 कापियां जांची गई। कुल 807 परीक्षक उपस्थित रहे।