फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ending the old pension is a big sin by the government: Shailesh Rai

पुरानी पेंशन बंद करना सरकार का बड़ा पाप : शैलेश राय

Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ending the old pension is a big sin by the government: Shailesh Rai
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, ठकुराई गुट ने 31 सूत्रीय मांगों के लिए मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने 21 सूत्रीय प्रांतीय और 10 सूत्रीय जनपदीय मांगों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश मंत्री शैलेश राय ने कहा कि सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि इसे बंद करना एक बड़ा पाप था। उन्होंने जिले के संस्कृत विद्यालयों के रुके हुए वेतन को तत्काल जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष साकेत चतुर्वेदी और जिला मंत्री भूपेश कुमार सिंह ने स्थानीय स्तर की समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एनपीएस से जीपीएफ में स्थानांतरित हुए कई शिक्षकों के स्थानांतरण प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। दोनों नेताओं ने सत्यपाल सिंह को संगठन का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करते हुए सभी शिक्षकों से एकजुट होकर उनके नेतृत्व में काम करने का आह्वान किया। मंडलाध्यक्ष बालकेश दुबे और मंडल मंत्री ओमप्रकाश मिश्रा ने प्रदेश स्तर पर शिक्षकों की लंबित मांगों पर चिंता व्यक्त की। धरने के समापन पर दिवंगत पूर्व विधायक आलमबदी आजमी, दिवंगत वरिष्ठ शिक्षक नेता वेदपाल सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जफर, शेषनाथ पांडेय, शेषनाथ मिश्रा, रामजनम, दुर्गेश राय, धर्मराज, ओमप्रकाश यादव, आयुष राय, प्रतीक श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. देवी प्रसाद, आनंद राय और विनोद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed