फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   encouter in Azamgarh two criminal arrested looted and snatched chain in Maha Kumbh

UP: आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां..., घायल बदमाश सहित दो गिरफ्तार; लूटपाट के साथ महाकुंभ में की थी चेन स्नेचिंग

Wed, 26 Feb 2025 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 05:21 PM IST
सार

आजमगढ़ पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। बदमाश मैरिज लाॅन में ज्यादा लूटपाट करते थे। बताया कि महाकुंभ में चेन स्नेचिंग भी किए थे।

विज्ञापन
encouter in Azamgarh two criminal arrested looted and snatched chain in Maha Kumbh
मुठभेड़ में पकड़ाया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के सिधारी क्षेत्र के टेऊखर-इटौरा मार्ग पुलिया के निकट बुधवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश और उसके एक साथी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन




यह बदमाश चोरी, छिनैती गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। मुठभेड़ में गिरफ्तार कमलेश लोना पुत्र घूरे नोना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकरनगर और गोविंद वर्मा पुत्र सकून वर्मा निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन


एसपी हेमराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर और 03 कारतूस 315 बोर व 1 खोखा 315 बोर व छिनैती के कुल 209400 रुपये नगद, 65.36 ग्राम सोना कीमत लगभग 578000 रुपये, एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 21 अक्टूबर, 2024 को वादिनी सोनम सिंह पुत्री प्रमोद निवासी कटघर थाना मेंहनगर द्वारा थाना सिधारी में तहरीर दी गई कि 17 अक्टूबर 2024 को वादिनी अपनी बहन के साथ ऑटो में बैठकर आजमगढ़ शहर से घर जा रही थी।

चालक के कहने पर बैग को पीछे रख दिया, जहां बैठी दो अज्ञात महिलाओं ने बैग ब्लेड से काटकर बैग में रखे जेवर मंगल सूत्र दो तोले की चैन, झुमका एक तोले का, बाली एक तोले का चोरी कर लिया गया।

ये भी हैं मामले
बीते 15 फरवरी 2025 को दिनेश विश्वकर्मा निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर ने थाना सिधारी में तहरीर दिया कि 14 फरवरी 2025 को वह अपने भाई के शादी की बारात में पैसे का बैग लेकर बयासी मोड़ पर खड़ा था। तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर साइकिल से आकर उसके हाथ से बैग छीन लिया और फरार हो गया। 

बैग में कुल ढाई लाख रुपये थे। 20 फरवरी, 2025 को ओमप्रकाश सिंह पुत्र रामप्रयन सिंह निवासी शिवदासपुर परम पोखरी मंडुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा थाना तरवां पर सूचना दी गई कि 20 फरवरी, 2025 को वादी के भांजे के लड़के की शादी में वह तरवां आए थे।

बारात के साथ रास्ते में ही मैरिज लॉन से कुछ पहले ही दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल सवार ने उसके हाथ से उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए, जिसमें 110000 रुपये थे। 

वहीं, 9 सितंबर 2024 को अनीता पत्नी मनोज कुमार निवासी पुड़सुड़ी थाना बरदह ने तहरीर दिया कि 9 सितंबर 2024 को वादिनी यूनियन बैंक जिवली से 20000 रुपये निकालकर अपने घर जा रही थी कि पुड़सुड़ी पुल के पास ऑटो रिक्शा से उतर कर वह अपने गांव के रास्ते पर चलने लगी। तभी रास्ते में अज्ञात दो व्यक्ति अपाची मोटर साइकिल से आये और अचानक वादिनी के पैसा वाला थैला छीनकर वापस पुड़सुड़ी पुल की तरफ भाग गए।

एसपी ने दी पूरी जानकारी
एसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त कमलेश नोना द्वारा बताया गया कि मैं तथा मेरा भाई मंटू व करन कुमार उर्फ टिंचर पुत्र राजेश प्रसाद नोना निवासी पट्टी नरेंद्रपुर थाना सरपतहा जनपद जौनपुर हाल पता ग्राम जाफरपुर अदाई थाना जहानागंज आजमगढ़ व करन की पत्नी लक्ष्मी मिलकर छिनैती व चोरी करते हैं। 

कभी कभी मैं करन व मंटू जाते हैं, कभी कभी सिर्फ मैं व मंटू जाते हैं, कभी कभी करन व उसकी पत्नी जाते हैं। मेरे पास जो पैसा मिला है। यह भी चोरी व छिनैती का है। हम लोगो ने कई जगहों पर चोरी व छिनैती की है। 

हम लोग तथा करन की पत्नी व अन्य दो तीन लोग जिनको मैं नहीं जानता उनमें से सिर्फ एक का नाम जानता हूं। उसका नाम गोलू था, वह चंदौली का रहने वाला था लेकिन चन्दौली में कहां रहता है मैं नहीं जानता। वहां से हम सभी लोग प्रयागराज पहुंचे तथा वहां पर चेन छीनकर लेकर आये। 

उसको हम लोगों ने मेरे साथ जो व्यक्ति हैं उनको दिया था। ताकि वह गलाकर बेचकर हमें पैसा दे दे। दूसरे व्यक्ति गोविंद ने बताया कि करन व उसकी पत्नी लक्ष्मी व एक दो और महिला व पुरुष जो कि करन व उसकी पत्नी के साथ गहनों की चोरी करते हैं।

उसको मेरे पास ले आते हैं, जिनसे मैं गहने खरीदकर गला देता हूं तथा उसे बेच देता हूं। जहां से चोरी करते हैं, मुझे बताते हैं, तथा माल मिलने के बाद मैं उसको गलाकर रख देता हूं और सही समय पर उसको बाजार में बेच देता हूं तथा जो पैसे मिलते हैं हम लोग आपस में बांट लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed