फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees protest against privatization of power corporation

निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने किया ध्यानाकर्षण प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Employees protest against privatization of power corporation
आजमगढ़। ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को हाइडिल में ध्यानाकर्षण प्रदर्शन किया। अध्यक्षता संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण, उपभोक्ता कर्मचारी व राष्ट्र किसी के भी हित में नहीं है। निजीकरण के विरोध में सरकार का ध्यानाकर्षण करने के लिए कर्मचारी आगे भी हमेशा तैयार रहेंगे। सरकार का यह फैसला न तो कर्मचारी के हित में है और न ही उपभोक्ताओं के ही। अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष संदीप प्रजापति ने सरकार से मांग की कि निजी करण के फैसले को वापस लिया जाए। संचालन कर रहे प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि सरकार जब तक निजीकरण के फैसले को वापस नहीं ले लेती है तब तक कर्मचारी इसका विरोध करते रहेंगे। इस अवसर पर विरेन्द्र सिंह, जयशंकर वर्मा, चदंन यादव, राजनरायन सिंह, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, धर्मू प्रसाद यादव, चन्द्रशेखर यादव, काशीनाथ गुप्ता, चन्द्रजीत यादव, अखिल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed