फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity schedule deteriorated in the district, outcry from the heat

Azamgarh News: जिले में बिजली का शेड्यूल बिगड़ा, गर्मी से हाहाकार

Tue, 20 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity schedule deteriorated in the district, outcry from the heat
भीषण गर्मी में पूरे जिले में बिजली आपूर्ति का शेड्यूल बिगड़ गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। गांव, तहसील हो या जिला मुख्यालय कहीं भी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली नही मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात तो शहरी क्षेत्र में 10 से 12 घंटा ही बिजली मिल पा रही है। जिसके कारण उपभोक्ता भीषण गर्मी में बिलबिला जा रहे हैं। विभाग के अधिकारी गावों में 18, तहसील मुख्यालय पर 21.30 और जिला व मंडल मुख्यालय पर पूरे 24 घंटा बिजली देने का दावा कर रहे हैं। ऊपर से निर्देश के बाद भी किसी प्रकार का सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। हर दिन की तरह सोमवार को भी बिजली कटौती जारी रही। लोगों ने करवटें बदलकर किसी प्रकार से रात गुजारी। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहा। अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या उपभोक्तााओं के लिए सिरदर्द बन गई है। शहर और गांव के कई फीडर ऐसे हैं, जहां पर बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है। फूलपुर : कस्बा में रविवार की रात मंगल बाजार में जर्जर बंच केबिल जल गई। इसके कराण पूरे नगर क्षेत्र की बिजली काटनी पड़ी। वार्ड संख्या 6, 7, 10 में रात भर बिजली बाधित रही। मेंहनगर/लाटघाट : बदन झुलसा देने वाली गर्मी में लाटघाट क्षेत्र में मात्र चार घंटा ही बिजली मिल पा रही है। वहीं,मेंहनगर में जर्जर तार व पोल विद्युत आपूर्ति में बाधक बने हुए हैं। सब स्टेशन लाटघाट से महुला, कैथौली, बरडीहा, व लाटघाट फीडर को बिजली आपूर्ति होती है। यहां पर दिन-रात मिलाकर उपभोक्तााओं को मात्र चार घंटा ही बिजली मिल पा रही है। 18 घंटा विद्युत आपूर्ति के स्थान पर चार घंटा ही क्यों बिजली दी जा रही है। एसडीओ नगर संदीप प्रजापति ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 6.50 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हो रही है। बिजली की कोई कमी नहीं है। मांग के डिमांड के अनुसार बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed