फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electric buses will soon run in the city, proposal for 150 buses sent to the government

Azamgarh News: शहर में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, शासन को भेजा गया 150 बसों का प्रस्ताव

Wed, 10 Jul 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will soon run in the city, proposal for 150 buses sent to the government
आजमगढ़ डिपो द्वारा जिले में जल्द ही 150 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव पास होते ही शहर से देहात तक हर रूट पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। जैसे-जैसे बसों की संख्या बढ़ेंगी वैसे-वैसे डीजल बसों की संख्या कम कर दी जाएगी।
विज्ञापन


आने वाले समय में रोडवेज आपको बदली-बदली दिखने वाली है। यहां पर डीजल की जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। शासन ने इसके लिए तैयारियां शुरु कर दी है। आरएम मनोज कुमार बाजपेयी ने बताया कि परिवहन निगम की बसों को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में 150 बसों की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि चार्जिंग स्टेशन के लिए जमीन और बिजली कनेक्शन परिवहन निगम उपलब्ध कराएगा। परिवहन निगम के डिपो में यह व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed