फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight buses were challaned and three buses without permits were seized.

Azamgarh News: आठ बसों का चालान, तीन परमिट विहीन बसें सीज

Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Eight buses were challaned and three buses without permits were seized.
आजमगढ़। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रही बसों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान आठ बसों में फुटकर सवारियां बैठी मिलने पर उनका चालान किया गया। वहीं, तीन बसों के पास परमिट नहीं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। सभी बसें आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थीं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने बताया कि टीम ने भंवरनाथ, सेहदा और बलरामपुर क्षेत्र में बसों की जांच की। जांच के दौरान आठ बसों में निर्धारित व्यवस्था के विपरीत फुटकर सवारियां बैठी मिलीं। इस पर संबंधित बसों का चालान किया गया। इसके अलावा तीन बसों के दस्तावेजों की जांच में परमिट नहीं मिला। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तीनों बसों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान बस संचालकों पर कुल 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि यातायात नियमों और परिवहन विभाग के मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed