फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Efficiency award to Azamgarh DM NP Singh

डीएम को मिलेगा एफिशिएंसी अवार्ड 201

Mon, 19 Aug 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Efficiency award to Azamgarh DM NP Singh
आजमगढ़। जनपद की एकमात्र औद्योगिक इकाई दि किसान सहकारी चीनी मिली लिमिटेड सठियांव ने वषर्स 2018-19 के पेराई सत्र में पेराई, रिकवरी, स्टीम, मुलासेस का लासेज आदि में पूरे देश में अव्वल आई है। इसके लिए मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर डीएम को एफिशिएंसी अवार्ड 2018-19 अवार्ड 28 अगस्त को दिया जाएगा।
विज्ञापन

जब देश की चीनी मिलें घाटे के चलते बंदी के कगार पर पहुंच गई हैं वहीं सठियांव चीनी मिल ने अपने बेहतर प्रदर्शन से देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बताते चलें कि एक बार घाटे के चलते सठियांव चीनी मिल बंद हो गई थी। लोगों की मांग पर प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यऌमंतज्री ने मिल को आधुनिक तरीके से बनवाकर इसे दोबारा शुरू कराया। वर्ष 2017-18 में जब चीनी मिल के घाटे में जाने के आरोप लगे तो हर कोई इस बात की आशंका में था कि इसका भी हाल पुरानी मिल की तरह न हो जाए। लेकिन चीनी मिल ने वर्ष 2018-19 में अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया। जिसका परिणाम है कि राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ द्वारा मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह को 28 अगस्त को एनसीयूआई आडिटोरियम हौज खास नई दिल्ली में पुरस्कृत करने के लिए बुलाया गया है। जिसमें उन्हें एफिशिएंसी अवार्ड 2018-19 प्रदान किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रकाश नायकनवरे ने पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed