फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Educational level of the students of Council and Kasturba up to 8th will be tested

परिषदीय व कस्तूरबा के 8वीं तक के छात्रों का परखा जाएगा शैक्षिक स्तर

Mon, 03 Oct 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Educational level of the students of Council and Kasturba up to 8th will be tested
परिषदीय विद्यालयों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए निपुण मूल्यांकन परीक्षा (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) यानी नेट का आयोजन किया जाएगा। पायलट आधार पर होने वाली यह परीक्षा लखनऊ में होगी। उसके बाद अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में जिले में भी आयोजित होगी।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा के भेजे गए पत्र के अनुसार, त्रैमासिक मूल्यांकन के लिए नेट के आयोजन का उद्देश्य विद्यालयों में बेहतर और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है। इससे आवश्यकतानुसार कक्षा संचालन, रेमेडियल शिक्षण व अन्य सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी बीएसए व डायट प्राचार्य को निर्देश दे दिए गए हैं। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की परीक्षा सुबह 9.30 बजे और चार से आठ तक के लिए दोपहर 12.30 बजे से होगी। परीक्षा में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक व स्टाफ परीक्षा में एक घंटा पूर्व विद्यालय पहुंचेंगे और 15 मिनट पहले पर्यवेक्षक व शिक्षकों की मौजूदगी में प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे। कक्षा एक से तीन तक प्रश्नों के जवाब पूछकर शिक्षक काले पेन से ओएमआर शीट पर भरेंगे। 60 मिनट में प्रश्न हल किए जाएंगे, जबकि 20 मिनट में शीट भरी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा को बेहतर करने के लिए कई नए प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में यह भी जुड़ा है। इससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed