फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ead body found by slitting the throat of a young man, there was a stir

युवक की गला रेत कर हत्या किया मिला शव, मचा हड़कंप

Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
ead body found by slitting the throat of a young man, there was a stir
बिलरियागंज/लाटघाट। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव स्थित बाग में रविवार को दिन में तीन बजे एक युवक की गला रेत कर हत्या किया हुआ शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद मृतक के शव की पहचान हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज के मधनापार गांव की पुलिया के पास स्थित बाग में रविवार को तीन बजे के लगभग एक युवक का गला रेत कर हत्या किया हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद में जुट गई। शव के पास ही हत्या में प्रयुक्त चाकू व एक बाइक भी मिली। वहीं जिले से फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल को मौके पर पहुंची। बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान 21 वर्षीय मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा निवासी गडेरूआ थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान किया। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह मनीष अपने पिता को गोदान एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ाने के लिए बाइक से जिला मुख्यालय आया था। पिता को ट्रेन पर बैठा कर वह पटवध स्थित एक प्राइवेट आईटीआई पर प्रवेश पत्र लेने गया था। इसके बाद किस हाल में वह मधनापार बाग में पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ यह परिजन नहीं बता सके। परिजनों के अनुसार दो माह पूर्व मनीष का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दी है। वहीं परिजनों से तहरीर मिलने का पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हो गई है, परिजन अभी कोई तहरीर नहीं दिए है। परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना बिलरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed